अमरोहा, अक्टूबर 7 -- अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार निवासी विनोद कुमार का मोबाइल फोन अचानक हैंग होकर लॉक हो गया। उन्होंने इसे सामान्य तकनीकी खराबी समझा। कुछ देर बाद मोबाइल सामान्य हुआ तो बैंक खातों की जांच करने पर उनके होश उड़ गए। साइबर अपराधियों ने मोबाइल को हैक कर उनके बैंक खातों से करीब 1.43 लाख रुपये उड़ा दिए।

घटना की जानकारीपीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर अपराधियों का शिकार बने विनोद कुमार के मुताबिक 10 अगस्त को सुबह 10:33 बजे उनके एचडीएफसी ओडी खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद इसी खाते से 33 हजार रुपये दूसरे खाते में स्थानांतरित किए गए।

बैंक लेनदेनउसी दिन दोपहर 3:08 बजे उनके केनरा बैंक खाते में 46 हजार रुपये जमा हुए। करीब 25 मिनट बाद इसी ...