मोबाइल हैक कर व्हाट्सएप से मांगने पर दर्ज कराई शिकायत
गुमला, जून 29 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा पुरानाटोली निवासी सुदामा प्रसाद का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।सुदामा प्रसाद ने बताया कि साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल और व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया है। इसके बाद उनके नाम से परिचित लोगों को संदेश भेजकर रुपये की मांग की जा रही है। उन्होंने लोगों से ऐसे किसी भी संदेश पर भरोसा नहीं करने और रुपये नहीं भेजने की अपील की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.