मोबाइल हैक कर व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा अश्लील फोटो की शिकायत
सुल्तानपुर, जून 2 -- गोसाईगंज, संवाददाता। था क्षेत्र के अलहदादपुर निवासी अमित तिवारी ने भटमई चौकी पहुंचकर पुलिस को शिकायती प्रार्थना सौंपा। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया है कि मंगलवार को वह जयसिंहपुर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर फोन आया और कॉल थोड़ी देर बाद डिस्कनेक्ट गया। दो मिनट बाद उनके नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो प्रसारित होने लगा। अमित ने भटमई चौकी पर मोबाइल हैक कर अश्लील फोटो प्रसारित करने वाले के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.