कानपुर, सितम्बर 30 -- कल्याणपुर। साइबर ठगों ने युवक का मोबाइल फोन हैक कर उसके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मुखर्जी विहार निवासी मनोज कुमार इंद्रानगर स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं। आरोप है कि 8 सितंबर को उनका मोबाइल हैक कर ठगों ने उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलते ही मनोज ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...