रांची, अप्रैल 9 -- रांची। कांके रोड निवासी अजय जालान का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से एक लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में अजय जालान ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अजय जालान ने पुलिस को बताया कि चार अप्रैल की भोर में अचानक उनका खाता हैक हो गया। कुछ देर बाद उनके खाते से दो बार में एक लाख रुपए की अवैध निकासी का मैसेज आया। इसके बाद वह साइबर क्राइम थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.