मोबाइल हैक कर बैंक खाते से उड़ाया 1.47 लाख
बस्ती, जून 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर पुलिस ने साइबर फ्राड की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। जालसाज ने मोबाइल को हैक करके कई बार में 1.47 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने पर सूचना दी। इसी थानाक्षेत्र के बनवरिया निवासी प्रदीप कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि साइबर जालसाजों ने गत 24 मई को उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर बार-बार ओटीपी आने लगे। इससे परेशान होकर जब उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्थित अपने खाते को चेक किया तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार बैंक खाते से जालसाजों ने कुल 23 बार में एक 47 हजार 650 रुपया का फ्राड कर लिया। थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्वमोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर जालसाज के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.