भागलपुर, जून 4 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से ऑनलाइन ठगी की घटना हुई है। घटना को लेकर पीड़ित अमित कुमार गौरव ने थाने में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया है कि उसके मोबाइल को हैक कर साइबर अपराधियों ने यूपीआई का इस्तेमाल कर 90 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। दो बार में 50 हजार और 40 हजार की अवैध निकासी की गई। पीड़ित रेलवे कॉलोनी नयाचक का रहने वाला है। उसका कहना है कि अंजान शख्स ने लिंक भेजकर मोबाइल को पहले हैक किया। इसके बाद रूपये की निकासी कर ली। यह भी पढ़ें- मोबाइल हैक कर निकाल लिए 90 हजार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...