मेरठ, मार्च 10 -- नौचंदी के ढबाईनगर निवासी एक युवक का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने 55 हजार सात सौ रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर ठगी का पता चला। मोहल्ला ढबाईनगर निवासी दिलशाद अंसारी ने बताया कि चार मार्च को शाम 6.31 बजे उसने अपना मोबाइल अपडेट करने का प्रयास किया। उनके पास एक लिंक आया। क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया। मोबाइल बंद दिखाई देने लगा। उसे मोबाइल खराब होने का अहसास हुआ। वह उसे लेकर सर्विस सेंटर गया। शाम पांच बजे फोन अपने आप शुरू हो गया। सर्विस सेंटर ने भी फोन को सही बताया। छह मार्च को दिलशाद ने बैंक बैलेंस चेक किया तो पता चला उसके दो बैंक खातों से 55 हजार सात सौ रुपये निकाल लिए गए है। दिलशाद ने थाना नौचंदी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...