हरिद्वार, अप्रैल 26 -- साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर युवक के खाते से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी कर दी। पीड़ित के मोबाइल और शॉपिंग एप का दुरुपयोग करते हुए फ्लिपकार्ट के माध्यम से दो महंगे मोबाइल फोन खरीद डाले। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटीसी प्रयाग, रोशनाबाद निवासी अभय कुमार ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल की रात उनके मोबाइल फोन को अज्ञात साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके फ्लिपकार्ट अकाउंट से 2,12,371 रुपये के दो मोबाइल फोन खरीद लिए गए। मोबाइल पर आए संदेश से खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पैरों तले जमीन खिसक गई। यह भी पढ़ें- सैन्यकर्मी के क्रेडिट कार्ड से 2.43 लाख की ठगी, बिना ओटीपी के फ्लिपकार्ट से खरीदे महंगे मोबाइल उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.