मोतिहारी, मार्च 1 -- मोतिहारी, निसं। साइबर फ्रॉडों ने मोबाइल हैक कर दो बैंक खातों से 1.20 लाख रुपए की साइबर ठगी कर ली। मामले में मधुबन थाना क्षेत्र के दुलमा गांव निवासी इरफान अहमद खान के बयान पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। कहा है कि गुरुवार को किसी अज्ञात साइबर अपराधी ने उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके तुरंत बाद उसके दो अलग-अलग बैंक खातों से 1,20,000 की राशि धोखाधड़ी कर ट्रांसफर कर लिया। साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.