अल्मोड़ा, जुलाई 15 -- अल्मोड़ा। साइबर ठग ने रानीखेत निवासी एक युवक का फोन हैक कर दो खातों से डेढ़ लाख रुपये की रकम निकाल ली। पुलिस के मुताबिक मनारी कोटाड निवासी युवक ने तहरीर दी है। कहना है कि एक जुलाई शाम सात बजे उसका मोबाइल हैंग होने लगा। आधे घंटे बाद फोन अपने आप ही बंद हो गया। रात भर फोन ऑन नहीं हुआ। सुबह देखा तो उसके एसबीआई रानीखेत के खाते से 90 हजार रुपये तो पीएनबी जालीखान वाले खाते से 66 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। तब जाकर उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ। बताया कि उन्होंने तत्काल साइबर सेल नंबर 1930 में शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: हार्डवेयर दुकानदार से 25 हजार की साइबर ठगी, शिकायत इधर, कोतवाल भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...