मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के बाड़ा जगन्नाथ गांव के ओमप्रकाश चौधरी का मोबाइल हैक कर चार बैंक खातों से कुल एक लाख 700 रुपये अवैध रूप से ट्रांसफर करा लिए गए। यह घटना 27 अप्रैल को दोपहर 1.34 से 1.39 बजे के बीच की है। इस संबंध में उन्होंने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें किसी सुमित कुमार के बैंक खाते में ये रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया है।एफआईआर में कहा है कि साइबर फ्रॉड गिरोह ने उसका मोबाइल हैक कर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से 18 हजार, बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाता से 15 हजार 700, इसके दूसरे खाता से 59 हजार व एचडीएफसी बैंक के खाता से आठ हजार रुपये अवैध रूप से सुमित कुमार के खाता में ट्रांसफर करा लिया।वहीं, यह भी पढ़ें- ऑनलाइन खातों से 2.09 लाख की ठगी कटरा थाना के धनौर गांव के रामाशंकर प...