मेरठ, मई 24 -- जानी थाना क्षेत्र के कस्बा सिवाल खास निवासी एक व्यक्ति के बैंक खातों से साइबर ठगों द्वारा 6.47 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक सिवाल खास निवासी आरिफ पुत्र नूर मोहम्मद ने बताया कि 14 मई को फोन हैक हो गया और नंबर भी बंद हो गया। 19 मई को नया सिम जारी कराने के बाद जब उसने अपने मोबाइल में यूपीआई सेवा दोबारा सक्रिय की तो खाते में बैलेंस बेहद कम दिखाई दिया। इस पर उसे साइबर ठगी की आशंका हुई। आरिफ ने खातों का स्टेटमेंट निकलवाया। जांच में पता चला कि 17 मई को पीएनबी की गेझा शाखा स्थित खाते और यस बैंक मोदीनगर शाखा स्थित खाते से कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए गए। ठगों ने अलग-अलग किस्तों में 99 हजार, 45,060, 69 हजार, 90 हजार, 50 हजार, 49,500, एक हजार, एक लाख...