देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के बिष्ट गांव निवासी एक व्यक्ति के बैंक खातों से ऑनलाइन माध्यम से 52,500 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में सतीश नेगी पुत्र गोविंद सिंह नेगी (43) निवासी 22, बिष्ट गांव, थाना राजपुर ने बताया कि 26 फरवरी 2026 को उनके मोबाइल नंबर पर कई ट्रांजैक्शन के मैसेज आए। यह मोबाइल नंबर उनके भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक के खातों से लिंक है। उनके गूगल पे के माध्यम से बिना अनुमति के अलग-अलग किस्तों में पैसे कट गए। जब उन्होंने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 42,000 रुपये तथा एक्सिस बैंक के खाते से 10,500 रुपये, कुल 52,500 रुपये की धनराशि निकल चुकी है। सतीश नेगी का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.