मोबाइल हैक कर खाते से 1.78 लाख उड़ाए
हरिद्वार, मई 11 -- सिडकुल क्षेत्र में केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए उसके क्रेडिट कार्ड से 1.78 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले फोन कर केवाईसी अपडेट कराने की बात कही, फिर मोबाइल पर लिंक भेजकर उसे क्लिक कराया। लिंक खुलते ही मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही देर में खाते से रकम साफ हो गई। पीड़ित ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ अजय शाह ने बताया कि शिवालिक नगर निवासी सुब्रत साहु ने बताया कि उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। आरोप है कि तीन फरवरी को मोबाइल नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट कराने की बात कही। इसके बाद एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। करीब दो घंटे बाद उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.