आगरा, फरवरी 25 -- साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 1.77 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। जानकारी पर पीड़ित के होश उड़ गए। साइबर हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित खेमचंद्र निवासी विनायक टाउन, ग्वालियर रोड की तहरीर पर सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार 20 फरवरी को शाम करीब सात बजे अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल को हैक किया। बैंक ऑफ महाराष्ट्र और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खातों से यूपीआई के माध्यम से 95 हजार, 77 हजार और पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। जानकारी पर उन्होंने तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर रकम रिकवरी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.