रांची, सितम्बर 7 -- रांची। तुपुदाना निवासी प्रमोद चंद्रवंशी के खाते से साइबर अपराधियों ने 98 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में प्रमोद चंद्रवंशी ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि चार अगस्त को उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया। कुछ देर बाद उनके खाते से 98 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। इसकी जानकारी उन्हें बैंक जाने पर पता चला। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...