मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 88 हजार रुपये
गंगापार, जून 10 -- युवक का मोबाइल साइबर ठगों ने हैक कर उसके बैंक खाते से 88 हजार रुपये निकाल लिए गए। जानकारी होने पर इसकी शिकायत पुलिस साइबर सेल से की है। मऊआइमा के सुल्तानपुर खास निवासी पीड़ित मोहम्मद इरफान के अनुसार मंगलवार शाम अचानक उनका मोबाइल फोन हैंग होने लगा। कुछ ही देर बाद उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से विभिन्न माध्यमों से कुल 88 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने बुधवार सुबह बैंक पहुंचकर अपना खाता अस्थायी रूप से बंद कराया, ताकि आगे कोई लेनदेन न हो सके। इरफान ने बताया कि उन्होंने मामले की ऑनलाइन शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- मोबाइल हैक कर 65 हजार रुपए की साइबर ठगी पीड़ित का कहना है कि खाते से रकम निकाले जाने से वह काफी परेशान हैं। पुलिस और साइबर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.