जौनपुर, फरवरी 10 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। सुइथाखुर्द गांव निवासी युवक अपने खाते से निकले सात हजार रुपये की छानबीन करा रहा था कि हैकरो ने एक बार फिर उसके खाते को निशाना बना दिया। तीन बार में और 25 हजार उड़ा दिए। उसके मोबाइल पर पर आधार कार्ड के लास्ट चार अंक का मैसेज आने के बाद सिम लॉक हो गया। पीड़ित मंगलवार को बैंक जाकर खाते की डिटेल निकाला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। गांव निवासी सिकंदर का यूबीआई की बिशुनपुर शाखा में खाता है। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व उसके खाते से सात हजार रुपए निकल गये थे। जिसको लेकर वह सोमवार को कस्टमर केयर का आनलाइन नंबर खोज अपने मोबाइल से फोन कर बात किया। कुछ देर बाद मोबाइल पर उसके आधार के अंतिम चार नंबरों का मैसेज आता है। फिर सिम का नेटवर्क गायब हो गया। दूसरे दिन बैंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.