बेगुसराय, फरवरी 3 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। साइबर ठगी के जरिए खाता से 95 हजार रुपये की अवैध निकासी का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सोमवार को नगर थाना के विष्णुपुर मोहल्ला निवासी अविनाश आनंद की पत्नी रूपम कुमारी द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि 10 अक्टूबर को उसके मोबाइल पर मिन्त्रा रिफंड से संबंधित एक वाट्सअप कॉल आया। उसके बाद धोखे से स्क्रीन शेयर होते ही मोबाइल हैक हो गया। फोन काम करना बंद कर दिया। कुछ देर बाद जब फोन काम करने लगा तो खाते से 95 हजार रुपये की अवैध निकासी का मैसेज आया। घटना के बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल किया। पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...