देहरादून, मई 5 -- देहरादून। एक युवक का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 1.36 लाख रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। अपर तुनवाला स्थित नीलकंठ एन्क्लेव निवासी 23 वर्षीय पंकज कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। पंकज ने बताया कि तीन मई की रात करीब नौ बजे उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया। इसके बाद हैकर ने उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड की डिटेल चुराकर उनके ही फ्लिपकार्ट अकाउंट के जरिए दो बड़े ट्रांजेक्शन किए। ठग ने पहली बार 1,11,748 रुपये और दूसरी बार 25,103 रुपये की खरीदारी की। इस रकम से दो मोबाइल फोन और एक एप्पल एयरपॉड्स प्रो-3 का ऑर्डर बुक किया गया था। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत पर सोमवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...