लखनऊ, अप्रैल 26 -- लखनऊ,संवाददाता। तालकटोरा इलाके में मोबाइल हैक कर साइबर जालसाज ने हजारों रुपये ट्रांसफर कर दिए। सी-ब्लॉक निवासी मोहम्मद ने बताया कि 14 अगस्त को दोपहर बाद करीब 1:30 बजे उनका मोबाइल फोन अचानक हैक हो गया। मोबाइल की स्क्रीन ब्लैंक हो गई। कुछ देर बाद मोबाइल ऑन हुआ। पीड़ित ने करीब एक घंटे बाद बैंक ऑफ इंडिया का अपना अकाउंट बैलेंस चेक किया। पीड़ित के बैंक अकाउंट से यूपीआई के जरिए 15 हजार रुपये ट्रांसफर हो चुके थे। पीड़ित के मुताबिक करन सिंह के बैंक अकाउंट में रुपये ट्रांसफर हुए हैं। यह भी पढ़ें- मोबाइल हैक कर दो लाख की कर डाली ऑनलाइन खरीदारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...