मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के आमगोला निवासी ठेकेदार अविनाश कुमार झा का मोबाइल हैक का उनके बैंक खाते से मंगलवार को 1.56 लाख रुपये उड़ा लिए गए। मामले में पीड़ित ने काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित ने पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक दोस्त ने उनके खाते में छह लाख रुपये भेजा था। घटना से पूर्व ओटीपी लिखा एक मैसेज आया। उसको खोलने पर पहले दो बार में एक-एक रुपये कटा। इसके बाद 15 हजार और 20 हजार कर के कई बार में 1.56 लाख रुपये उड़े लिए गए। मंगलवार को उनके मित्र ने जब छह लाख रुपये भेजने की जानकारी दी तो उन्होंने खाता चेक किया। खाते में 1.56 लाख रुपये कम थे। इसके बाद उन्होंने बैंक में शिकायत करते हुए काजी मोहम्मदपुर थाने में आवेदन दिया। हालांकि, एक लाख रुपये से अधिक ठगी होने पर उन्हें साइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.