रांची, फरवरी 12 -- रांची। हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा का मोबाइल हैककर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से एक लाख की अवैध निकासी कर ली। विक्रम कुमार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगड़ा टोली निवासी विक्रम ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया। खुद को आरबीएल बैंक के कस्टमर केयर का कर्मी बताया। क्रेडिट कार्ड के लिए एक लिंक भेजा। उस लिंक को ओपन करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद उनके खाते से तीन बार में एक लाख रुपए की अवैध निकासी हो गयी, जिसकी जानकारी उन्हें कुछ देर बाद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.