आगरा, जून 12 -- शहर में ताबड़तोड़ मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गिरोह में एक बालिग और चार नाबालिग सदस्य शामिल हैं। शाहगंज पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है। यह गिरोह काफी समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। इसके सदस्य राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे। बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लेते थे। प्रभारी निरीक्षक शाहगंज राजीव त्यागी ने बताया कि 10 जून को गिरोह ने कोठी मीना बाजार मैदान के पास एक युवक का मोबाइल छीना था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और गिरोह से जुड़े सुराग हाथ लगे। देर रात सूचना मिली कि बदमाश फिर वारदात की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी हरि...