फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 10 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरझाला मार्केट के पास छापेमारी कर मोबाइल के जरिए सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नगदी, सट्टा पर्ची और मोबाइल बरामद हुआ है। शनिवार शाम उपनिरीक्षक अंकुर भाटी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बरझाला की मार्केट के पास एक व्यक्ति मोबाइल के जरिए सट्टे का कारोबार कर रहा है। पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम दीपक उर्फ दीपू निवासी कुवेरपुर बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 670 रुपये नकद और सट्टा पर्चियां मिलीं। जब पुलिस ने उसका मोबाइल चेक किया, तो उसके व्हाट्सएप पर सट्टे के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.