सराईकेला, अप्रैल 29 -- राजनगर, संवाददाता । हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर बागराइसाई मां ढाबा के पास लापरवाही से बाइक चला रहे युवकों ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती करीब दस फीट दूर जा गिरी और बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से बेहोशी की हालत में युवती को एम्बुलेंस से सीएचसी राजनगर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। घायल युवती की पहचान उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना देने के बाद आशा सवैयां (20 वर्ष), निवासी बुरुजोल, चाईबासा के रूप में हुई है। आशा सवैयां स्कूटी से कहीं जा रही थी। यह भी पढ़ें- रफ्तार और लापरवाही का संगम, महिला बनी सड़क हादसे की शिकार वह राजनगर के बागराइसाई स्थित मां ढाबा के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने टक्...