मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले युवक ने मोबाइल से एक वीडियो भी बनाया जिसमे एक महिला पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रविवार देर शाम बुआडा रोड स्थित रेलवे ट्रैक के पास एक युवक इधर उधर टहल रहा था। इस बीच आई ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान की। बताया कि मृतक अजीत पुत्र पिलोरी निवासी भलवा थाना जानसठ का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल की जांच की तो उसमे एक वीडियो मिला, जिसमे मरने से पहले मृतक मौत का जिम्मेदार एक महिला को बता रहा है। उससे वह काफी परेशान था। पहचान होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.