मोबाइल से भेजे हाय या नमस्ते ...पाएं 12 से ज्यादा सेवाएं
रामपुर, अगस्त 9 -- रामपुर। जिले के लोगों को अब एआरटीओ दफ्तर की लंबी लाइनों और दलालों के चक्कर से बड़ी राहत मिलने वाली है। डिजिटल इंडिया अभियान को रफ्तार देते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने एक स्मार्ट पहल की शुरुआत की है। अब 80054 41222 नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए 24 घंटे परिवहन विभाग की सेवाएं उपलब्ध होंगी। लोग अपने मोबाइल में यह नंबर सेव करके सिर्फ एक हाय या नमस्ते भेजकर घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी की आरसी, ई-चालान का स्टेटस और टैक्स जमा करने जैसी एक दर्जन से ज्यादा सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह सिस्टम वाहन और सारथी पोर्टल से जुड़ा है, जिससे लोगों को एकदम सटीक, पारदर्शी और रियल-टाइम जानकारी मिलेगी। यह भी पढ़ें- आरसी पेपर की जगह अब मिलेगी हाईटेक स्मार्ट आरसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.