अररिया, सितम्बर 8 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि कार्यालय में सोमवार को खाद बिक्री एवं आवेदन प्रणाली फर्टिलाइजर सेल एप्लीकेशन सिस्टम अर्थात् एफएसएएस के सुचारू संचालन को लेकर कृषि विभाग की ओर से खाद दुकानदारों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बीएओ दीपेश साह ने बताया की खाद बिक्री की प्रक्रिया को डिजिटल बनाने और किसानों तक खाद की उपलब्धता को पारदर्शी तरीके से पहुंचना है। नई व्यवस्था लागू होने से किसानो को खाद लेने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना होगा, बल्कि मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे खाद की बुकिंग कर सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान दुकानदारों को एफएफएस अर्थात् फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल मोबाइल ऐप के माध्यम से खाद की बिक्री, आवेदन और बुकिंग की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- खाद के खुदरा ...