गंगापार, जून 13 -- मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव पुत्र दयाराम यादव ने मांडा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह स्प्लेंडर बाइक से मेजारोड बाजार जा रहा था कि जैसे ही वह मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर बाजार में पंहुचा कि उसका फोन आ गया और वह बाइक बामपुर बियर की दुकान के सामने खड़ी करके फोन पर बात करने लगा। बात-बात करते हुए दस मीटर दूर चला गया। कुछ देर बाद पीछे मुड़कर देखा, तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...