गाजीपुर, मई 3 -- दिलदारनगर। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के अप प्लेटफार्म पर शनिवार की रात में बैठे यात्रियों में उस समय खलबली मच गई जब मोबाइल पर बात कर रहा करीब 30 वर्षीय एक युवक अचानक प्लेटफार्म संख्या तीन से शायर माता मंदिर से पहले तेज रफ्तार में गुजर रही ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने रेलवे पटरी पर पड़े युवक के कई हिस्से में क्षत- विक्षत शव को बटोरकर शिनाख्त करने का प्रयास करने लगे। तलाशी के दौरान युवक के पॉकेट से पटना से पुणे तक का अनारक्षित रेल टिकट मिला। यह भी पढ़ें- मामले की वैज्ञानिक तरीके से हो रहा अनुसंधान जीआरपी शव की शिनाख्त में इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्माे से जुट गई है। जीआरपी चौकी प्रभारी अश्वनी पटेल ने बताया कि तलाशी के दौरान युवक के पॉकेट से के...