मोबाइल से दूर रहने को बजेंगे सायरन, इंटरनेट फास्टिंग की होगी अपील
भागलपुर, जुलाई 18 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। आम लोगों को साइबर अपराध से बचाने के लिए पुलिस अलग पहल करने जा रही है। भागलपुर साइबर पुलिस शहर के साथ ही गांवों में भी पहुंचेगी। जागरूकता अभियान में पंचायत के जनप्रतिनिधियों की मदद लेकर मुख्य जगहों पर सायरन लगाए जाएंगे। लोगों को यह मैसेज दिया जाएगा कि सायरन बजने के बाद वे कम से कम दो घंटे के लिए मोबाइल से दूर हो जाएं। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन मोबाइल से दूर रहने की भी अपील की जाएगी। उन्हें इंटरनेट फास्टिंग के बारे में भी बताया जाएगा। इसके तहत लोगों, खासकर युवाओं को 24 घंटे में कम से दो घंटे के लिए मोबाइल का इंटरनेट बंद करने की अपील की जाएगी। उस दौरान वे न व्हाट्सएप का इस्तेमाल करेंगे न ही किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही जाएंगे। यह भी पढ़ें- Dumka News: साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.