गढ़वा, मार्च 18 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित पाराडाइज पब्लिक स्कूल में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सगुनी यादव की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उसमें विद्यार्थियों के शैक्षणिक गुणवत्ता और बौद्धिक क्षमता की समीक्षा की गई। उक्त अवसर पर स्कूल के निदेशक इंजीनियर इमाम ने कहा कि परीक्षा से पहले बच्चों को मानसिक रूप से तैयार करने और पढ़ाई मे सहयोग करने की जरूरत है। साथ ही बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और संतुलित आहार देने के अलावा घर पर पढ़ाई के लिए एक अनुशासित दिनचर्या बनाएं। उन्होंने कहा कि अभी स्कूल में निशुल्क नामांकन लिया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे जो पढ़ना चाहते हैं उन्हें स्कूल में नि:शुल्क पढ़ाया जाएगा। वैसे अभिभावक स्कूल में आकर नामांकन ले सकते हैं। उक्त अवसर पर अभिभावक जुमराती अंसारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.