फतेहपुर, अप्रैल 12 -- जाफरगंज। देवरी बुजुर्ग गांव निवासी सबिहा पुत्री तुफैल ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व कानपुर जनपद के साढ़ थाना क्षेत्र के रावतपुर चौधरियान निवासी परवेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति परवेश, ससुर आशिक अली, सास कुरैशा, देवर इदरीश, ननद खुरसीदा और भांजी तस्मीम उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता ने बताया कि विवाद बढ़ने पर उसके पति ने मोबाइल फोन के माध्यम से तीन तलाक बोल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.