कन्नौज, अप्रैल 8 -- छिबरामऊ संवाददाता नगर की मोहल्ला बजरिया जाने वाले रोड पर एक मोबाइल के शोरूम पर जीएसटी टीम ने छापेमारी की इस कार्रवाई की भनक लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में नगर की अन्य मोबाइल दुकानों को लोग बंद कर इधर-उधर खिसक गए। कई घंटे तक टीम द्वारा जांच पड़ताल की गई। हालांकि क्या कार्रवाई हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। नगर के में रोड से मोहल्ला बजरिया को जाने वाली रोड पर एक मोबाइल शोरूम पर जीएसटी टीम ने अचानक छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी यह कार्रवाई देख लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में नगर की अन्य मोबाइल की दुकानें बंद हो गई। मोबाइल दुकानदार इस बात को कानाफूसी में लगे रह रहे कि आखिर जीएसटी विभाग द्वारा किस प्रकार की कार्रवाई की गई है। टीम द्वारा करीब चार-पांच घंटे तक शोरूम में जांच पड़ताल की गई। इस द...