मोबाइल शॉप से चोरी मामले का आरोपी धराया
बगहा, मार्च 2 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग के लोहियरिया चौक स्थित मोबाइल शॉप से लाखों रुपये के मोबाइल चोरी मामले का फरार आरोपी नूर मोहम्मद खान (55) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी शनिवार की रात कुड़ियाकोठी से हुई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नगर थाना बेतिया के बंसवड़िया का रहनेवाला है। वह मझौलिया स्थित शिव मंदिर के पास रहकर टॉर्च और साईिकल बनाने का काम करता है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। नूर मोहम्मद ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि घटना के दिन वह अपने अन्य साथियों के साथ चोरी के वारदात में शामिल था। सात फरवरी को पुलिस ने घटना में शामिल पूर्वी चम्पारण के जितना थाना के जोलगांवा निवासी तूफानी अंसारी (35) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.