बस्ती, फरवरी 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। लालगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत पाकड़डाड चौराहे पर स्थित मोबाइल शॉप में सोमवार/मंगलवार की रात करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक विकास अग्रहरि को मंगलवार सुबह करीब पांच बजे चोरी का पता चला, जब वह दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और शटर एक फीट ऊपर उठा हुआ था। अंदर जाने पर उन्हें सारा सामान गायब मिला। विकास ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके लगभग दो घंटे बाद महादेवा चौकी प्रभारी देवव्रत शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। चोरों ने काउंटर में रखे लगभग एक से 1.5 लाख रुपये नकद भी चुरा लिए। इसके अतिरिक्त, लॉकर में रखा करीब 15 ग्राम सोने की चेन भी गायब मिली। चोर दुकान में लगे सीसीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.