कन्नौज, अप्रैल 11 -- नगर में जीएसटी विभाग की विशेष जांच टीम (एसआईबी) ने कुछ दिन पहले एक मोबाइल फोन शॉप पर छापा मारा था। जिसमें टैक्स चोरी का मामला उजागर किया है। जांच के दौरान टीम को दुकान के बिक्री कर रिटर्न में अनियमितताएं मिलीं, जिसमें कई बिक्री को शो नहीं किया गया था और टैक्स भी जमा नहीं किया गया था। संयुक्त आयुक्त संतोष कुमार वर्मा के निर्देश पर सहायक आयुक्त जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में राज्य कर अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि दुकानदार ने मोबाइल फोन की खरीद और बिक्री का पूरा रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज नहीं किया था। साथ ही, पिछले कुछ वर्षों में अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम किया गया था, जो वास्तविक लेन-देन से अधिक पाया गया। टीम को मौके पर स्टॉक भी कम मिला, जिससे स्पष्ट हुआ कि कई मोबाइल फोन बेंचे जा चुके ह...