लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। अलीगंज इलाके में चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने बोरे में भर कर लाखों के मोबाइल पार कर दिया। गल्ला मंडी पुलिस चौकी से करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन और नगदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जानकीपुरम गार्डन निवासी अंशिका गुप्ता, पत्नी ऋषभ गुप्ता, की अलीगंज के पुरनिया तिराहा स्थित मान लॉन के सामने 'मार्टिन टाउन' नाम से मोबाइल की दुकान है। रविवार रात दुकान बंद कर वह घर चली गई थीं। देर रात करीब ढाई बजे तीन अज्ञात युवक बाइक से दुकान के पास पहुंचे और शटर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।चोर दुकान के भीतर रखे करीब 40 से 45 लाख रुपये के मोबाइल फोन और 3 लाख 8 ...