सहारनपुर, जून 2 -- सहारनपुर। गिल कॉलोनी स्थित एक मोबाइल दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शेखपुरा कदीम निवासी सावेश कुरैशी ने पुलिस को बताया कि उनकी गिल कॉलोनी में मोबाइल की दुकान है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब सवा 11 बजे चौकीदार ने फोन कर बताया कि दुकान के ताले खुले हुए हैं। सूचना मिलते ही सावेश कुरैशी मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- ज्वेलर्स की दुकान से 10 किलो चांदी, दो सौ ग्राम सोना चोरी अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि रिपेयरिंग के लिए आए 11 मोबाइल फोन, एक सैमसंग टैब, छह ईयरबड, पांच...