बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के देवीपाटन वार्ड में एक आश्रम से मोबाइल फोन और बिजली का तार चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। देवीपाटन स्थित राजमहल के पीछे रहने वाले योगी दीनानाथ ने थाना तुलसीपुर में तहरीर देकर बताया कि 17 जून की रात वह अपने आश्रम के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनका टच मोबाइल फोन तथा मोटर संचालन के लिए लगा बिजली का तार चोरी कर लिया। काफी तलाश के बाद भी सामान का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने अपनी शिकायत में गांव के ही सूरज पुत्र प्रदीप तथा विजय पुत्र राममिलन पर चोरी करने का संदेह जताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक आश्रम पर अक्सर आते-जाते रहते थे और घटना में उनकी संलिप्तता होने की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर...