देवघर, अप्रैल 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के लक्ष्मी मार्केट में मोबाइल और नकदी छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जसीडीह थाना के कदई गांव निवासी मंजू देवी, पति- दिलीप मंडल द्वारा बताया गया है कि 17 अप्रैल 2026 की शाम 5:40 बजे बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने लक्ष्मी मार्केट गई थी। उसी दौरान गेट के पास एक युवक ने मोबाइल व नकद 13 हजार रुपए छीन लिए। छिनतई के दौरान आरोपी ने मोबाइल जमीन पर पटककर स्क्रीन क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीड़िता और परिजनों ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। बताया कि आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि छिनतई करने वाला धीरज धपरा है। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो से मोबाइल चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद पीड़िता ने मोबाइल से आरोपी की तस्वीर भी खींच ली है, जो पुलिस को सौंपी गई है। पुल...