मोबाइल व ई-मेल हैक होने से परेशान युवक ने की आत्महत्या -घर पर छोड़ा दो
अलीगढ़, अप्रैल 12 -- गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर के पास शनिवार की तड़के युवक ने वैशाली एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह मोबाइल व ई-मेल हैक होने से परेशान था। पिता कोल विधायक के कार्यालय प्रभारी हैं। युवक के कमरे से दो पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शिव लोक कालोनी निवासी ललित (27) पुत्र वीरेंद्र सिंह अविवाहित था और नोएडा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता था। मां की बीमारी के चलते वह फिलहाल घर पर आया हुआ था। शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह घर से पैदल-पैदल निकल गया। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। डोरी नगर के पास वैशाली एक्सप्रेस के आगे आकर आत्महत्या कर ली। रेलवे गेटमैन की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहंुच गई। जेब में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने संपर्क किया तो परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.