मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर के वार्ड 13 में पूर्व एमएलए एमपी यादव के पड़ोसी मोबाइल व्यवसायी अरुण कुमार सिंह के खाते से साइबर शातिरों ने दो लाख एक हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। उन्होंने इसकी एफआईआर साइबर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बैंक कर्मियों की मिलीभगत की आशंका जताई है। पुलिस को बताया है कि बीते 23 दिसंबर चार बार में दो लाख एक हजार रुपये की अवैध निकासी की गई है। इसमें तीन तत्काल भुगतान सेवा के तहत ऑनलाइन निकासी हुई है। वहीं, 19,500 रुपये की एक निकासी एटीएम कार्ड से हुई है। अरुण कुमार सिंह ने पुलिस को बताया है कि उनका एटीएम अगस्त 2025 में ही एक्सपायर हो चुका है। इसके बावजूद कार्ड का इस्तेमाल बैंक कर्मियों की मिलीभगत को दर्शाता है। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.