बागेश्वर, फरवरी 12 -- बागेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को कानूनी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए गुरुवार को विधिक सेवा रथ यानी मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज तोमर के मार्गदर्शन में यह रथ 12 एवं 13 फरवरी तक कपकोट तथा कांडा तहसील के दूरस्थ गांवों का भ्रमण करेगा। विधिक सेवा रथ वीडियो स्क्रीन, पंपलेट और कानूनी ज्ञानमाला के माध्यम से आमजन को विभिन्न कानूनों, अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.