चम्पावत, फरवरी 9 -- चम्पावत। चम्पावत के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल वैन के जरिए विधिक जानकारी दी जाएगी। इसके लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है। कलक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 16 और 17 फरवरी को अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को मोबाइल वैन बाराकोट तहसील के काकड़ व बाराकोट बाजार, चम्पावत के कनलगांव, बाजार, ललुवापानी, फुंगर व मुड़ियानी का भ्रमण करेगी। जबकि 17 फरवरी को टनकपुर तहसील के बस्तिया, वार्ड नंबर एक, शारदा घाट, मनिहारगोठ व छीनीगोठ और बनबसा के बमनपुरी, पचपकरिया, फागपुर और देवीपुरा में जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.