गोंडा, अप्रैल 9 -- वजीरगंज। क्षेत्र के धनेश्वरपुर में गुरुवार कोमोबाइल वैन ने कैंप लगाकर 60 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया। डॉ आफताब खान ने बताया कि कैंप में सर्दी खांसी, बुखार चर्मरोग सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित 60 मरीजों की जांच करते हुए निःशुल्क दवाएं भी दी। इस दौरान फार्मासिस्ट आलोक मणि त्रिपाठी, स्टॉफ नर्स प्रवेश सिंह, एलटी विपिन प्रजापति व वैन चालक कृष्ण कुमार तिवारी ने सहयोग किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ आशुतोष शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय सचल चिकित्सा वैन गांवों को कैंप कर मरीजों का निःशुल्क इलाज कर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.