पिथौरागढ़, फरवरी 14 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मोबाइल वैन को रवाना किया गया। शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने न्यायालय परिसर से मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सचिव ने बताया कि मोबाइल वैन शिलिंग, मोरखोला, कणकोट, बूगां, मसोली, आनू, रिखाई, खडायतगांव, सिमलकोट, वड्डा के दूरस्त गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करेंगे। जिसमें आमजन को नशा उन्मूलन, नालसा थीम सॉन्ग, राष्ट्रीय लोक अदालत, 90 दिन मध्यस्थता अभियान से संबंधित पम्फलेट वितरित किए जाएगें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.