मोबाइल वेटनरी यूनिट ने 300 गोवंशों का किया टीकाकरण
मऊ, सितम्बर 22 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में मंगलवार को पशु चिकित्सा अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में मोबाइल वेटनरी यूनिट ने गौ पशुओं में तेजी से पनप रही लंपी बीमारी के रोकथाम के लिए ग्राम करमी, गालिबपुर, अब्दुल्लापुर, असलपुर, कारूबीर आदि आधा दर्जन गांवों में शिविर लगाकर 300 पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया। पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गो वंशीय पशुओं में लंपी की बीमारी तेजी से फैल रही है। जिसके रोकथाम के लिए शासन/प्रशासन के निर्देशन में मोबाइल वेटनरी यूनिट जगह-जगह शिविर लगाकर नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। बताया कि सोमवार को भी चिरैयाकोट क्षेत्र के मिर्जापुर, अल्लीपुर, चंद्रावती ग्राम पंचायतों के दर्जनों पुरवा में साढ़े तीन सौ गौ-पशुओं का टीकाकरण किया गया था। यह भी पढ़ें- Orai News: तेजी से करें लम्पी वैक्सीनेशन का कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.